Omar Abdullah holds pre-budget meetings: उमर ने विधानसभा सत्र से पहले बजट पूर्व परामर्श बैठकें कीं!

Wed, Jan 21 , 2026, 07:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए जन-केंद्रित पहलों, कुशल सेवा वितरण और समावेशी विकास पर बल दिया। दो फरवरी से शुरू होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र से पहले, मुख्यमंत्री ने प्रमुख विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व-बजट परामर्श बैठकें आयोजित कीं। 

इस दौरान उन्होंने विभागीय प्राथमिकताओं की समीक्षा की, जनता की जरूरतों का आकलन किया और जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास लक्ष्यों के साथ प्रस्तावों को संरेखित करने के महत्व पर बल दिया। 

अब्दुल्ला के पास वित्त मंत्री का भी प्रभार है और उन्होंनने विद्युत विकास, आवास एवं शहरी विकास, वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य, पर्यटन, सूचना और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।

परामर्श प्रक्रिया 21 और 22 जनवरी को 15 अन्य महत्वपूर्ण विभागों के साथ जारी रहेगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला छह फरवरी को विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया जाने वाला दूसरा बजट होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups