Djokovic records: ऑस्ट्रेलिया ओपन में पेड्रो मार्टिनेज को हराकर जोकोविच ने 100 जीत दर्ज की

Mon, Jan 19 , 2026, 07:15 PM

Source : Uni India

मेलबर्न। सार्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज (Pedro Martinez) को हराकर अपने करियर की 100वीं जीत दर्ज की। आज यहां पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने पेड्रो मार्टिनेज को 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेलबर्न पार्क (Melbourne Park) में अपनी 100वीं करियर जीत हासिल की। रिकॉर्ड 10 बार के ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन जोकोविच की अब टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के 102 मैच जीतने के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने पर नजर हैं। मैच के बाद जोकोविच ने कहा, "मैं क्या कहूं। मुझे यह सुनकर अच्छा लगा। सेंचुरी बनाना बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा मैं शुरू में बहुत भाग्यशाली था कि मुझे कुछ ऐसे लोग मिले जिन्होंने मुझे सिखाया और गाइड किया कि मैं अपने करियर में लंबी रेस का घोड़ा बनूं, जल्दी थक न जाऊं, और जितना हो सके उतना लंबा करियर बनाऊं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं अभी भी इस स्तर पर खेल रहा हूं।"

जोकोविच ने अब ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और रोलैंड गैरोस में 100 या उससे अधिक जीत दर्ज की हैं और वह तीन अलग-अलग बड़े टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ ही जोकोविच अपने लगातार 19वें ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरे राउंड में पहुंच गये है। जहां जोकोविच का मुकाबला 23 साल के इटैलियन क्वालिफायर फ्रांसेस्को मेस्ट्रेली से होगा। डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने टेरेंस एटमेन को 6-4, 3-6, 6-7(4), 6-1, 6-1 से हराकर किसी मेजर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।Bus Accident: बस हादसे में मृतकों की संख्या हुई 10, घायलों का चल रहा इलाज, सभी मृतकों की हुई पहचान

लातेहार।  झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी (Orsa Valley) में रविवार को एक दर्दनाक बस दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने आज मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। घटना इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि बाकी पांच ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी हैं। इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनमें सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवानी, रमेश मनिका, फगुआ राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं। एक साथ दस जिंदगियां बुझ जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घरों में चूल्हे ठंडे हैं और अपनों की आंखें अपने प्रियजनों को खोजती रह गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जनप्रतिनिधि महुआडांड़ पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अस्पताल की गलियों में पसरा सन्नाटा और बिलखते स्वजन इस त्रासदी की गवाही दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर सुविधा वाले अस्पतालों में रेफर किया गया है। करीब 35 से अधिक घायल महुआडांड़ के अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार मोर्चा संभाले हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस हादसा ब्रेक फेल होने और खराब सड़क परिस्थितियों के कारण हुआ। हादसे के बाद इलाके में मातमी माहौल है और लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों के सुरक्षित लौटने की खबर का इंतजार कर रहे हैं। इस दुखद घटना ने न केवल परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups