Dhurandhar : फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) इस समय बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खूब कमाई कर रही है। सिर्फ इंडिया (India) में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ‘धुरंधर’ रिकॉर्ड (Film 'Dhurandhar' sets record) बना रही है। इस समय हर जगह सिर्फ फिल्म ‘धुरंधर’ की ही चर्चा है। एक्टर अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) ने एक्टर रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन (Ranveer Singh, Sanjay Dutt, R. Madhavan) के साथ अहम रोल निभाया है। फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का रोल निभाया है। फैंस ने भी अक्षय के निभाए रोल को दिल से अपनाया है। अक्षय की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मनाते हुए अक्षय का नाम फिल्म ‘दृश्यम 3’ से भी जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने प्रोड्यूसर के साथ क्रिएटिव डिफरेंस और फाइनेंशियल मतभेदों के कारण इस फिल्म से नाम वापस ले लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ में अपने दमदार रोल के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है… इतना ही नहीं, एक्टर ने फिल्म ‘दृश्यम 3’ में अपने लुक को अलग तरीके से दिखाने की भी मांग की है… कहा जा रहा है कि यही विवाद की वजह है। इसी वजह से अक्षय ने फिल्म ‘दृश्यम 3’ से दूरी बना ली है।
सूत्रों के मुताबिक, अक्षय खन्ना और प्रोड्यूसर्स के बीच अभी भी बातचीत चल रही है। उनके बाहर होने के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह पक्का नहीं है कि एक्टर इस फिल्म में नजर आएंगे या प्रोड्यूसर्स उनकी जगह किसी और एक्टर को लेंगे।
‘धुरंधर’ अक्षय खन्ना के करियर की एक अहम फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन और संजय दत्त भी हैं। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म अपनी पहचान बना रही है। 17 दिनों में इसने भारत में 555 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 8.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
‘धुरंधर 2’ कब रिलीज होगी?
इसके सीक्वल की घोषणा पहले पार्ट के आखिर में की गई थी। ‘धुरंधर 2’ के 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होने की उम्मीद है। लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 24 , 2025, 12:49 PM