रायगढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले (Raigarh district) के लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत लमडाड़ (Lamdad under Lailunga Forest Range) –तोलगे एंकरा (Tolge Ankara) क्षेत्र में हाथियों के एक बड़े दल की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि लगभग 18 हाथियों (18 elephants) का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिसने कई ग्रामीण घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही खेतों में लगी फसलों को भी बर्बाद कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कर्रा नाला क्षेत्र में हाथियों के दल ने तीन घरों को तोड़ दिया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हाथियों के दल में शावक हाथी भी शामिल होने के कारण स्थिति को और अधिक संवेदनशील माना जा रहा है।
हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में सतत निगरानी बढ़ा दी है। वन अमले द्वारा हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है तथा उन्हें सुरक्षित दिशा में खदेड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। फिलहाल पूरे प्रभावित क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और वन विभाग की टीम लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 24 , 2025, 12:24 PM