अमेठी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अमेठी जिले (Amethi district) के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (Lucknow-Varanasi National Highway) पर 22/ 23 दिसंबर की रात घने कोहरे (Dense fog) के चलते एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत (Two died accident) हो गई, जबकि 18 लोग घायल (18 injured) हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार मंगलम डिग्री कॉलेज के पास ओवरब्रिज से पहले रात करीब दो बजे लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके पीछे चल रही चार अन्य ट्रकें भी आपस में टकरा गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज की जनरथ बस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन कोहरे के कारण बस पलटे ट्रक से जा टकराई। बस के पीछे चल रही एक कार भी बस से भिड़ गई। एक साथ कई वाहनों की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 18 घायलों में से 14 की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों में एक की पहचान मोहम्मद शमशाद निवासी जायस के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दोनों मृतक ट्रक चालक बताए जा रहे हैं, वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति ट्रक के खलासी हैं। पुलिस ने डिवाइडर लगाकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है।हादसे में घायल सभी लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 23 , 2025, 12:59 PM