टेकऑफ़ के तुरंत बाद इंजन में खराबी, एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटाया गया

Mon, Dec 22 , 2025, 02:07 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। एयर इंडिया (Air India) का दिल्ली से मुंबई (Delhi to Mumbai) जा रहा एक विमान सोमवार सुबह इंजन में खराबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर लौट आया।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 887 दिल्ली से मुंबई (AI 887 from Delhi to Mumbai) जा रही थी। रास्ते में तकनीकी समस्या के कारण चालक दल के सदस्यों ने विमान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया। विमान की दिल्ली में सकुशल लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया। उन्हें पूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विमान की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन नंबर 2 में ऑयल प्रेशर कम होने का संकेत मिला। कुछ देर बाद ही प्रेशर घटकर शून्य हो गया। चालक दल ने इंजन नंबर 2 को बंद कर दिया और वापस दिल्ली लौटने का फैसला किया। यह विमान बोइंग 777 300 ईआर (Boeing 777-300ER aircraft) था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups