कोहरे का कहर: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, बस-कार टकराईं, 4 मृत और 25 घायल

Tue, Dec 16 , 2025, 11:55 AM

Source : Uni India

मथुरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मथुरा जिले (Mathura district) के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार तड़के कोहरे (fog) की वजह से कई बसें और कारें (Buses and cars) आपस में टकरा गई जिसमे चार लोगों की मौत (Four died) हुई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल (More 25 injured.) हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बलदेव इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर सुबह करीब चार बजे तीन कारें और सात बसों की आपस में टक्कर हुई है। टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू हो गया। घायलों को आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है, लिहाजा मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होने बताया कि हादसे के बाद जली बसों और वाहनों के मलबे को हटाने के लिए एक्सप्रेस वे की एक लेन को कुछ समय के लिये बंद कर पड़ा। लिहाजा आगरा के खंदौली टोल पर वाहनों को रोक दिया। एक्सप्रेस से टोल पर कई घंटों वाहनों को रोकने की वजह से कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया। मलबा हटाने के बाद एक्सप्रेस वे पर यातायात बहाल हो गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups