Nashik Accident Road : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में दो लोगों की मौत, नौ घायल

Mon, Dec 15 , 2025, 02:03 PM

Source : Uni India

नासिक। नासिक (Nashik) में समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samriddhi Expressway) पर रविवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना (road accident) में भाई-बहन की मौत हो गई और छह बच्चों सहित नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना नासिक जिले (Accident Nashik District) के सिन्नर तालुका (Sinnar taluka) के पटोले शिवर के पास कार के टायर फटने के कारण हुई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कल्याण जिले के मिलिंदनगर निवासी नीलेश बुकाने (38) और उनकी बहन कल्याण जिले के चिंचपाड़ा निवासी वैशाली घुसले (35) के रूप में हुई है। दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिन्नर तालुका के फरदापुर जा रहे थे। कल्याण से उन्होंने एक कार की थी जिसमें 11 लोग सवार थे।
पाटोले इलाके में कार का टायर फटते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे एक भारी वाहन से टकरा गया। इलाके स्थानीय लोग तुरंत बचाव के लिए पहुंचे और समृद्धि राजमार्ग पुलिस की आपातकालीन वाहन टीम एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।
घायलों को एम्बुलेंस 108 और हाईवे एम्बुलेंस द्वारा तुरंत सिन्नर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीलेश बुकाने और वैशाली ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें नासिक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups