Book 'Modi's Mission' Launched: मोदीज़ मिशन' पुस्तक का राजभवन, मुंबई में लोकार्पण!

Sat, Oct 25 , 2025, 07:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, विचारों और कार्यशैली पर आधारित पुस्तक 'मोदीज़ मिशन' का शुक्रवार को यहां राजभवन, मुंबई में भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया। इस असवर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे।इस पुस्तक के लेखक प्रख्यात वकील एवं लेखक बर्जिस देसाई हैं।

देसाई ने मोदी के जीवन को "एक विचार की कहानी" बताया है। यह राष्ट्रीय पुनर्जागरण और आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प और उद्देश्य के बल पर प्रारंभिक पूर्वाग्रहों और भ्रामक धारणाओं को दूर किया। पुस्तक में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जीएसटी के कार्यान्वयन, नोटबंदी और पारदर्शी शासन जैसे कई प्रमुख निर्णयों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

देवव्रत ने अपने संबोधन में कहा कि "जो व्यक्ति प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना मार्ग स्वयं बनाता है, वही महान होता है, और मोदी जी ने वही कर दिखाया।" उन्होंने कहा कि मोदी ने अनेक जटिल राष्ट्रीय मुद्दों को शांति और संयम से सुलझाया है तथा उनके नेतृत्व में भारत और भारतीयों की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है।

फडणवीस ने कहा कि 'मोदीज़ मिशन' में मोदी के जीवन और दृष्टिकोण का विस्तृत वर्णन है, जो यह दर्शाता है कि उन्होंने अपने मिशन को कैसे परिभाषित किया और उस पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2047 तक एक सशक्त अर्थव्यवस्था की नींव रखी है और गरीबों, किसानों, युवाओं व महिलाओं को सशक्त किया है। फडणवीस ने कहा, "बीसवीं सदी महात्मा गांधी की थी, इक्कीसवीं सदी नरेन्द्र मोदी की है।"

शिंदे ने कहा कि 'मोदीज़ मिशन' अन्य पुस्तकों से अलग है, क्योंकि यह मोदी की उपलब्धियों और मूल्यों का निष्पक्ष और प्रेरक चित्रण करती है। उन्होंने सुझाव दिया कि पुस्तक की प्रेरक कहानियों को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है ताकि विद्यार्थियों को प्रेरणा मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Nuclear Weapons: मुशर्रफ ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों का कंट्रोल US को सौंपा,’ EX-CIA ऑफिसर जॉन किरियाको ने बड़ा किया खुलासा 
छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न में छठ भक्तों को पश्चिम रेलवे की सौगात! बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच चलाएगी एक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 
Bihar Assembly Elections: लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर! सूर्यगढ़ा में इस बार अमरेश कुमार चुनावी अखाड़े में, प्रह्लाद यादव चुनावी मैदान में नही उतरे
Latest Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन से पहले ओडिशा हाई अलर्ट पर! IMD ने लगाया भारी बारिश का अनुमान; 17 जिलों में अलर्ट
Embezzlement of ₹40 lakh: रसोइया निकला 40 लाख रुपए के बिजली बिल घोटाले का मास्टरमाइंड, तीन निलंबित

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups