Starmer's two-day Visit to India: भारत ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (British Prime Minister Keir Starmer) की पहली आधिकारिक यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय शुरू होगा। स्टारमर के दो दिन की यात्रा (Starmer's two-day visit to India) पर बुधवार सुबह मुंबई पहुंचने पर विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनकी भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय बताया। स्टारमर 120 सदस्यों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आये हैं और जिसमें उद्योगपति, विश्वविद्यालयों के कुलपति और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हैं।
उनकी यह यात्रा प्रौद्योगिकी, शिक्षा, सतत व्यापार और निवेश में सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रीत है। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत , मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टारमर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न स्तंभों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री इस वर्ष जुलाई में हुए भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत अवसरों पर चर्चा करने के लिए व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से भी मिलेंगे।
इस ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को गहरा करना है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पहले ही 56 अरब डॉलर को छू चुका है और 2030 तक इसे दोगुना करने का लक्ष्य है। स्टारमर और मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भाग लेंगे, जहां वे मुख्य भाषण देंगे और उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं तथा नवप्रवर्तकों के साथ बातचीत करेंगे। स्टारमर का आज यशराज स्टूडियो जाने, मुंबई के कूपरेज ग्राउंड में एक फुटबॉल मैच देखने और शीर्ष भारतीय उद्योगपतियों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 08 , 2025, 02:52 PM