दुशांबे: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन (President Emomali Rahmon) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी के विकास में उनका व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण योगदान है। रविवार को क्रेमलिन की वेबसाइट (Kremlin website) पर पुतिन ने लिखा, "प्रिय इमोमाली, अपने जन्मदिन पर हमारी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।
आपने हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी एवं गठबंधन के विकास में व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। निस्संदेह हम द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से मिलकर काम करना जारी रखेंगे।" रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि राष्ट्राध्यक्ष के रूप में अपने कार्य के माध्यम से श्री इमोमाली ने अपने साथी नागरिकों और विदेशों में उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि इमोमाली के नेतृत्व में ताजिकिस्तान ने सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी स्थिति लगातार मजबूत की है। पुतिन ने कहा कि दुशांबे में ताजिक राष्ट्रपति के साथ आगामी बैठक रचनात्मक और लाभकारी साबित होगी जिससे पारस्परिक रूप से लाभकारी रूसी-ताजिक संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के साथ-साथ स्वतंत्र देशों के राष्ट्रमंडल को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 05 , 2025, 04:04 PM