Dalai Lama lauds RSS: दलाई लामा ने आरएसएस के सेवाभाव की सराहना की!

Fri, Oct 03 , 2025, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नागपुर: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा (spiritual leader of Tibet, the Dalai Lama) ने गुरुवार को भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समृद्ध बनाने के लिए एक शताब्दी से अधिक समय से समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सेवाभाव की प्रशंसा की।

उन्होंने आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक संदेश में कहा कि इसके सदस्य कर्तव्य और समर्पण की दृढ़ भावना से काम करते हैं। यह संदेश यहां आयोजित आरएसएस शताब्दी समारोह में साझा किया गया।

दलाई लामा ने पिछले पचास वर्षों में आरएसएस के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर विचार करते हुए संगठन के मानवीय मूल्यों, धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने और भारत के प्राचीन ज्ञान की रक्षा के कार्यों की सराहना की। 

उन्होंने भारत में तिब्बती समुदाय के लिए आरएसएस के समर्थन को भी स्वीकार किया। उन्होंने शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में संगठन की पहुंच और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत प्रदान करने में इसकी सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups