Shardiya Navratri 2025: मैहर में त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता शारदा के मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़! सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, Sep 27 , 2025, 12:14 PM

Source : Uni India

Sharad Navratri in Maheyr: शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri ) की पंचमी पर सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मध्यप्रदेश के मैहर स्थित माता शारदा के मंदिर (Maa Sharada temple) पहुंच कर दर्शन किए। मेला प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंचमी पर मैहर के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता शारदा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

इस दिन अब तक नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के चलते कुल 1 लाख 26 हजार 438 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इनमें सीढ़ी से एक लाख 21 हजार 538, रोपवे से छह हजार 250 और वैन से एक हजार 650 श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। मेले में बिछड़े 160 से अधिक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलवाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups