Narayan Patil Joins Shiv Sena: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharad Pawar faction) के करमाला से विधायक (MLA from Karmala) नारायण पाटिल (Narayan Patil) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन देने की घोषणा की है।
पाटिल ने कहा कि वह आगामी स्थानीय निकाय चुनावों (upcoming local body elections) में शिंदे के नेतृत्व में काम करेंगे। यह घोषणा करमाला में शिवसेना (शिंदे गुट) पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में की गयी जिसमें गृह राज्य मंत्री योगेश कदम भी मौजूद थे। इससे पहले, मोहोल से विधायक राजू खरे भी शरद पवार गुट से शिंदे गुट में शामिल हुये थे।
वरिष्ठ नेता विजयसिंह मोहिते-पाटिल के कट्टर समर्थक श्री पाटिल को इस क्षेत्र में एक प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता है। श्री खरे के बाद उनके इस कदम से सोलापुर जिले के राजनीतिक समीकरणों पर गहरा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है जिससे शरद पवार गुट को झटका लगेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 24 , 2025, 12:36 PM