Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कैद मछुआरों की रिहाई की जाये: देसाई!

Fri, Aug 08 , 2025, 10:00 PM

Source : Uni India

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के पूर्व भारत और पाकिस्तान में कैद मछुआरों की रिहाई का आग्रह किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता जतिन देसाई (Jatin Desai) एक वरिष्ठ पत्रकार भी हैं, वह लंबे समय से पाकिस्तान में हिरासत में लिये गये भारतीय मछुआरों (Indian fishermen) के अधिकारों की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों से इन मछुआरों की रिहाई और प्रत्यर्पण की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया है। इनमें से कई मछुआरों ने बहुत पहले अपनी सजा पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि 193 भारतीय मछुआरों समेत महाराष्ट्र से कुल 18 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों (Pakistani jails) में अभी भी बंद हैं। इसके साथ ही वर्तमान में कुल 81 पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जेलों में कैद है।  देसाई ने कहा, “ ज़्यादातर भारतीय मछुआरे 2022-2023 से जेल में हैं। उनकी सज़ा कई साल पहले खत्म हो चुकी है और उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है। उन्हें कथित तौर पर अवैध रूप से रखा गया है।”

उन्होंने कहा कि मछुआरों के परिजन महाराष्ट्र, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दीव के तटीय क्षेत्रों के निवासी हैं। इन मछुआरों के परिजन बेहद मुश्किल हालात में जी रहे हैं और वे इस बात को लेकर चिंतित और अनिश्चित हैं कि उनके प्रियजन कब घर लौटेंगे। देसाई ने दोनों सरकारों से आग्रह कि है कि इस मामले को मानवीय मुद्दे के रूप में लिया जाये तथा इन मछुआरों को उनके परिवारों से मिलाने के लिये त्वरित कार्रवाई की जाये। इससे अगस्त के मध्य में दोनों देशों द्वारा मनाये जाने वाले राष्ट्रीय अवकाश के मद्देनजर सद्भावना का एक उदाहरण स्थापित होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups