अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह को नकली नोटों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर (Gaurav Grover) ने बुधवार को बताया कि राजा मानसिंह (Raja Man Singh) नकली नोटों (fake notes) का कारोबार करता है, कई प्रभावशाली लोगों को जमीन के कारोबार में सब्जबाग दिखाकर निवेश करवाता है, जमीन के कारोबार मे लोगों से नकद पैसा लेता और बोगस करंसी को इसी माध्यम से बाजार में चलाता है। जमीन में निवेश हुए धनराशि को मांगने पर धमकी देना जैसे कई गंभीर आरोप पुलिस ने लगाया है।
उन्होने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की जनसुनवाई के दौरान एक भुक्तभोगी ने राजा मान सिंह एवं उनके परिवार की लिखित शिकायत की थी हुई थी। थाना पुराकलंदर पुलिस इसी आधार जांच की तो इन सभी मामलों का खुलासा हुआ। पूराकलंदर पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने हिस्ट्रीसीटर बदमाश सपा नेता मानसिंह समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। राजा मानसिंह अपनी पत्नी व अपने भाई के नाम से सारा कारोबार करता था। वर्तमान में शहर से सटे मसौधा द्वितीय से समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 06 , 2025, 09:14 PM