Divyangjan Rojgar : यूपी में दिव्यांगजनों के लिए चलेगा रोजगार अभियान!

Tue, Aug 05 , 2025, 08:19 PM

Source : Uni India

लखनऊ। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 6 से 13 अगस्त तक दिव्यांगजन रोजगार अभियान आयोजित (Divyangjan Rojgar Abhiyan) किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कौशल प्रशिक्षित एवं अन्य पात्र दिव्यांगजनों को सेवायोजन के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिये पिछले तीन वर्षों में आईटीआई, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (Skill Development Mission) से प्रशिक्षित दिव्यांगों की जिलेवार सूची तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उनका स्थानीय उद्योगों में सीधा सेवायोजन सुनिश्चित हो सके। 

कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारियों, जिला उद्योग उपायुक्तों एवं समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान के संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, वर्ष 2025-26 में सभी प्रशिक्षण लक्ष्यों में दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। गौरतलब है कि प्रदेश के दिव्यांग विश्वविद्यालयों और राजकीय संकेतक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कोर्सवार मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups