लालू और राबड़ी ने जम्मूकश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया

Tue, Aug 05 , 2025, 04:25 PM

Source : Uni India

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) एवं उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (former Bihar Chief Minister Rabri Devi) ने जम्मूकश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक (Governor Satyapal Malik) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रसाद ने कहा है कि सम्पूर्ण राजद परिवार और उसके नेता गण मल्लिक के निधन से आहत हैं और उनकी आत्मा के शांति मिले, इसकी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि  मल्लिक का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। दिवंगत नेता ने कर्मठता और ईमानदारी से किसानों के हितों के लिए लगातार प्रयास किया। जम्मूकश्मीर के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने कभी सच्चाई और ईमानदारी से समझौता नही किया। प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल के पद से निवृत होने के बाद श्री मल्लिक को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपने वसूलों से समझौता नही किया। 

राजद की तरफ से शोक संदेश जारी करने वालो में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री संजय यादव, सुरेन्द्र यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम,प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव के नाम शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups