Jaiveer Tricolor : इस वर्ष 4.60 करोड़ तिरंगा फहराया जायेगा: जयवीर सिंह!

Mon, Aug 04 , 2025, 10:08 PM

Source : Uni India

लखनऊ। आज़ादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 4.60 करोड़ तिरंगे फहराने (Tricolor hoisting) का लक्ष्य निर्धारित किया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने सोमवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 4.60 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें विगत वर्षों में उपयोग किए गए लगभग दो करोड़ झंडों को स्मृति चिह्न के रूप में पुनः प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। शेष 2.60 करोड़ तिरंगों का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है, जिसकी सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

उन्होने कहा कि वर्ष 2022 में प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और जनगौरव का प्रतीक बन चुका है। उत्तर प्रदेश में इस अभियान को और अधिक व्यापक, प्रभावशाली और उत्साहपूर्ण बनाने की दिशा में सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस साल यह अभियान दिनांक 02 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जो तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रथम चरण में (दो से आठ अगस्त) समस्त विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना बोर्डों की तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं, सैनिकों और पुलिस कर्मियों को आभार पत्र एवं राखी प्रेषण, तथा तिरंगा बुनाई एवं धागा से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। 

दूसरे चरण में नौ से 12 अगस्त के बीच तिरंगा महोत्सव, भव्य मेला व म्यूजिकल कॉन्सर्ट, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स का प्रदर्शन एवं विक्रय, तिरंगा रैलियों, यात्राओं, सेल्फी बूथों एवं ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, बांधों व पुलों को तिरंगा लाइटिंग से सजाया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups