Maharashtra bus attack: महाराष्ट्र में बारामती-इंदापुर मार्ग पर बस में धारदार हथियार से हमला!

Fri, Aug 01 , 2025, 08:53 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती-इंदापुर मार्ग पर चलने वाली बस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने धारदार हथियार (Sharp weapon) से दूसरे यात्री पर हमला (Passenger attacked) कर दिया। यह घटना तब हुई जब सुबह 10:30 बजे जब बस कटेवाड़ी में रुकी थी। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार एक यात्री ने अचानक धारदार हथियार से समीप बैठे सहयात्री पर हमला करना शुरु कर दिया जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गया। सहयात्री ने खुद को बचाने की कोशिश की जिससे हमलावर भी अपने हथियार से घायल हो गया।

दोनों घायल यात्रियों को एक साथ बारामती अस्तपताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार जिस यात्री पर हमला किया गया था, उसकी स्थिति अभी भी गंभीर है। हालांकि हमलावर का भी अभी इलाज चल रहा है।

आरंभिक पुलिस जाँच से पता चला है कि यह हमला दोनों व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद के कारण हुआ होगा। बारामती पुलिस थाने के अधिकारियों ने औपचारिक रुप से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस आपा धापी में कई यात्री गाड़ी छोड़कर ड़र से भाग गए। इस हिंसक घटना के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर अब हिरासत में है गहन पूछताछ जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups