Private Party Surveillance: पुणे में निजी पार्टियों पर पुलिस की बढ़ी निगरानी

Thu, Jul 31 , 2025, 09:32 PM

Source : Uni India

पुणे।  पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) के दामाद प्रांजल खेवलकर की एक निजी पार्टी के दौरान गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने शहर में निजी पार्टियों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। एनसीपी महिला (NCP women) प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे (Rohini Khadse) के पति प्रांजल खेवलकर को 26 जुलाई को एक निजी पार्टी में छापेमारी के दौरान छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से शराब, हुक्का और नशीले पदार्थ बरामद किये थे। इससे पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक हंगामा मच गया।

इस घटना के बाद पुणे पुलिस ने शहर भर के होटलों और सर्विस अपार्टमेंट संचालकों को सख्त निर्देश जारी किये हैं। खराड़ी के उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां अधिकारियों ने बुकिंग के दौरान पहचान छिपाने, कुछ जोड़ों के बार-बार आने, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसी संदिग्ध गतिविधियों में वृद्धि देखी है।ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए, पुलिस ने सभी होटलों और सर्विस अपार्टमेंट को वैध पहचान पत्र के आधार पर मेहमानों की पहचान और पंजीकरण करने का आदेश दिया है। ऑपरेटरों को किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का भी निर्देश दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups