Criminal cases of MLA: विधायक रीतलाल यादव की दो मामलों में पेशी!

Wed, Jul 30 , 2025, 08:46 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार की राजधानी पटना में सांसदों एवं विधायकों के आपराधिक मामलों (Criminal cases of MLAs) की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत (special court) में आज विधायक रीतलाल यादव (MLA Ritlal Yadav) की दो मामलों में पेशी हुई जिसमें से एक मामले में उनका बयान दर्ज किया गया। विशेष न्यायाधीश अक्षय कुमार सिंह की अदालत में पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री यादव को आज भागलपुर जेल से लाकर पेश किया गया।

 विधायक श्री यादव के अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि पहला मामला मनी लांड्रिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज है जिसमें श्री यादव पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर अवैध धन अर्जित करने और उस धन का शोधन करने का आरोप है। अदालत में यह मामला विशेष वाद संख्या 271 /2018 के रूप में दर्ज है । मामला अंतिम बहस के लिए लंबित है ।

दूसरा मामला भारतीय दंड विधान एवं शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में खगौल थाना कांड संख्या 123 / 2010 के रूप में दर्ज किया गया था। अदालत में यह मामला सत्र वाद संख्या 632 / 2013 के रूप में दर्ज है। इस मामले में आज विशेष अदालत में श्री यादव का बयान दर्ज किया गया। श्री यादव ने अपने बयान में अपने ऊपर लगाये गये आरोपों से इंकार किया और स्वयं को निर्दोष बताया। श्री यादव को भागलपुर जेल में रखा गया है और विशेष अदालत से जारी पेशी वारंट के आधार पर उनका बयान दर्ज करने के लिए आज उनकी पेशी की गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups