Road projects worth: 2740 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से विकास को दिशा मिलेगी: नितिन

Tue, Jul 29 , 2025, 09:01 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने कैबिनेट की बैठक में 2740 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे बिहार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। नवीन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास की दिशा में मजबूती के लिये पथ निर्मण विभाग लगातार निर्णायक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सारण जिले के छपरा शहर में गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 69626.71 लाख की प्रथम पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। 

इसके पूरा होने से छपरा शहर को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मंत्री ने बताया कि आज की बैठक में पटना की भी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि एम्स से दीघा रेल-सह-सड़क पुल के पटना छोर तक दो लेन सड़क, चार लेन एलिवेटेड लेन तथा एनएचएआई के अधूरे कार्यों को पूरा करने एवं दीघा से अशोक राजपथ को जोड़ने के लिए अतिरिक्त संपर्क मार्ग के लिए 1,36,846 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जेपी गंगा पथ, एम्स व दीघा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। नवीन ने कहा कि पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण के लिए 67,550.70 लाख की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस विजन को साकार करेंगी, जिसके तहत वर्ष 2027 तक राज्य के किसी भी हिस्से से पटना तक अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups