Newly Married Woman Absconding: नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई नव विवाहिता प्रेमी संग फरार, एक माह पूर्व ही हुआ था विवाह 

Tue, Jul 29 , 2025, 12:51 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Amethi Love Affair : उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपने पति के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई नव विवाहिता प्रेमी संग फरार (Newly married woman absconding) हो गई। एक माह पूर्व ही आठ जून को उसका विवाह हुआ था। परिजनों का आरोप है कि वह अपने साथ शादी में दिए गए लाखों रुपयों के आभूषण भी ले गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र (Peeparpur police station area) के खाजा गांव निवासी सुलोचना ने पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में बताया है कि उसने अपनी बेटी चंदानी का विवाह आठ जून को प्रतापगढ़ जिले के कौशलपुर निवासी शुभम पांडेय के साथ किया था। 

नौ जून को शादी के बाद लड़की की विदाई कर दिया। शादी के बाद चांदनी अपने ससुराल में हंसी खुशी के साथ रह रही थी।शादी के बाद 25 जुलाई को चांदनी अपने पति शुभम के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई थी। अचानक घर चांदनी गायब हो गई। काफी खोज बीन के बाद पता चला कि चांदनी सुल्तानपुर के अन्नू नाम के युवक के साथ फरार हो गई। 

चांदनी अपने साथ काफी आभूषण भी ले गई है। पीड़िता ने पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है। इधर पति और उसके परिवार वाले इस घटना से काफी हैरान परेशान है। परिजनों को यह उम्मीद नहीं थी कि शादी के बाद चांदनी ऐसा कृत्य करेगी। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ चांदनी गई है। वह उसका दूर का रिश्तेदार है। चांदनी और अन्नू का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत पर युवती की तलाश में जुट गई है। पूरे मामले में पीपरपुर थानाध्यक्ष राम राज कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups