Out of 137 schemes included: प्रगति यात्रा में शामिल 137 में से करीब 90 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण, बाकी अंतिम चरण में: नितिन

Mon, Jul 28 , 2025, 09:52 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने आज कहा कि प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) में शामिल 137 योजनाओं में से करीब 90 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और अन्य निष्पादन प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। नवीन ने कहा कि आज हुयी बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान उदघोषित परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी। इस दौरान पथ निर्माण विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी ली गयी। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर पूदुलकट्टी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं,मंत्री श्री नवीन द्वारा सभी स्वीकृत योजनाओं पर तेजी से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

मंत्री ने कहा कि बिहार में पथ निर्माण विभाग राज्य के विकास में लगातार नये आयाम लिख रहा है। किसी भी राज्य में वहां की सड़कें प्रदेश की प्रगति को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार इस दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में बिहार कई नए है और कई सारे आयाम दर्ज कर चुका है और पथ निर्माण विभाग की इसमे महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। पथ निर्माण विभाग का मुख्य उद्देश्य राज्य में नव निर्मित सड़कों के निर्माण से नागरिकों को समय और ईंधन की बचत एवं सभी को सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था करना है। नवीन ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास किए गए योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी और अधिकारियों को निवेदा प्रक्रिया में तेजी से कार्य करने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण, योजनाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं जिन योजनाओं में समय सीमा को लेकर आ रही समस्या की विस्तृत जानकारी ली गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups