World University Games: मानषी और शालिनी ने विश्व विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर वाक रेस में जीते कांस्य पदक!

Sun, Jul 27 , 2025, 10:55 PM

Source : Uni India

चमोली. उत्तराखंड की दो बेटियों ने जर्मनी के राइन - रुबरु में आयोजित एफ आई एस यू विश्व विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 (FISU Vishwa Vidyalaya Games 2025) की रविवार को हुई वाक रेस स्पर्धा में चमोली जिले की मानषी नेगी और शालिनी नेगी ने 20 किलोमीटर वाक रेस में कांस्य पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया है।

मानषी नेगी (Manshi Negi) और शालिनी नेगी (Shalini Negi)के कोच रहे खेल शिक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया जर्मनी में आयोजित एफ आई एस यू खेल प्रतियोगिता मे 100 से अधिक देशों के छात्र छात्राओं ऐथलीट ने प्रतिभागी किया। 18 अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आज 20 किलोमीटर की 3 स्पर्धा विश्व स्तर पर हुई। जिसमें उत्तराखंड के चमोली जिले की मानषी नेगी और शालिनी नेगी ने कांस्य पदक हासिल किये ।

जर्मनी में आयोजित 100 से अधिक देशों के विश्व विध्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शालिनी नेगी ने पहली बार विश्व स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। मानषी नेगी चमोली जिले के मोदी गाँव की और शालिनी नेगी सैकोट गाँव की रहने वाली हैं

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups