Dau Lal Vaishnav passed away: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पितृशोक! पिता दाउ लाल वैष्णव का 81 साल में निधन

Tue, Jul 08 , 2025, 04:28 PM

Source : Uni India

जोधपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) के पिता दाउ लाल वैष्णव (Dau Lal Vaishnav passed away) का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह करीब 81 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर में भर्ती थे। एम्स सूत्रों के अनुसार दाउ लाल वैष्णव ने मंगलवार पूर्वाह्न 11:52 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे (Governor Haribhau Kisanrao Bagde), मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma), विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Assembly Speaker Vasudev Devnani), उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy Chief Minister Diya Kumari) एवं डा प्रेम चंद बैरवा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इसी तरह श्री शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि श्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवगंत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दाऊ लाल वैष्णव एक सरल एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

वह एक अनुभवी वकील और आयकर सलाहकार थे, जिन्होंने कई वर्षों तक जोधपुर में प्रैक्टिस की। उनका मुख्य पेशा कानूनी सेवाएं और कर परामर्श देना था। अपने पेशेवर करियर के अलावा, उन्होंने अपने पैतृक गांव, जीवंद कला में सरपंच का पद भी संभाला, जो उनके मज़बूत नेतृत्व और जमीनी स्तर के शासन से जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

शेखावत ने अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल के निधन के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा “श्री दाउ लाल वैष्णव एक सरल और कर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। मुझे हमेशा उनसे पितृवत स्नेह मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और  अश्विनी वैष्णव और उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति मिले।”गहलोत ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। इसी प्रकार अन्य कई नेताओं ने श्री दाउलाल वैष्णव के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups