मणिपुर में सुरक्षा बलों का विद्रोहियों के खिलाफ संयुक्त अभियान! कई उग्रवादी, हथियार और गोला-बारूद बरामद 

Mon, Jul 07 , 2025, 02:18 PM

Source : Uni India

इंफाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों (Manipur Security Force) ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में रविवार को कई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद (ammunition recovered) किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में उग्रवाद संबंधी गतिविधियों (Insurgency related activities) पर अंकुश लगाने के लिए जारी अभियानों को मजबूती मिली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने पूर्वी इंफाल जिले के इरिलबुंग पुलिस क्षेत्र के केइराओ खुनौ से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इन उग्रवादियों में एक इम्फाल पश्चिम जिले का निवासी है जबकि दो नाबालिग हैं। उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। एक अलग अभियान में बिष्णुपुर जिले के लोकतक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शांतिपुर की नेपाली बस्ती से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया। 

इस अभियान में एक एसएलआर राइफल, एक .303 राइफल, एक खाली मैगजीन, दो खाली एके मैगजीन, दो अत्याधुनिक मोर्टार, आठ चार्जर के साथ सात बाओफेंग हैंडसेट रेडियो ट्रांसीवर, तीन आंसू गैस ग्रेनेड, एक स्टन ग्रेनेड, तीन रोशनी बम, छह जिंदा 12 बोर कारतूस, एक अत्याधुनिक मोर्टार ट्राइपॉड, एक ग्रेनेड, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, आठ बुलेटप्रूफ हेलमेट, एक जोड़ी जूते और दो बेल्ट बरामद की गयी हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि हथियारों का यह जखीरा क्षेत्र में सक्रिय भूमिगत समूहों से जुड़ा हो सकता है। मणिपुर में उग्रवाद विरोधी अभियान के लिए सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups