Landslide and heavy rainfall warning: चार जिलों में भूस्खलन और तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!

Mon, Jul 07 , 2025, 08:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देहरादून: उत्तराखण्ड के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा रविवार देर रात जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार जनपदों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली में भूस्खलन की चेतावनी के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा तीन अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 

चेतावनी के अनुसार 07 जुलाई एवं 08 जुलाई को राज्य के चमोली जनपद के चमोली सब डिवीजन, रूद्रप्रयाग जनपद के रूद्रप्रयाग एवं ऊखीमठ सब डिवीजन, टिहरी जनपद के घनसाली, नरेंद्रनगर एवं धनोल्टी सब डिवीजन तथा उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा एवं चिन्यालीसौड सब डिवीजनों में भूस्खलन होने की संभावना है। साथ ही, जनपद टिहरी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups