तलाक के बाद पूर्व पति के साथ ऋषिकेश पहुंची ईशा देओल, की गंगा आरती

Sun, Jun 29 , 2025, 03:14 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें पूर्व पति भरत तख्तानी के साथ देखा गया। भरत और ईशा का तलाक हो चुका है।

ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी एक साथ ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने एक साथ गंगा आरती भी की।

इस बार ईशा ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था। वह परमार्थ निकेतन में भक्ति में लीन दिखीं। वह पूर्व पति भरत के साथ काफी खुश भी दिखीं।

तलाक के बाद यह पहली बार है जब ईशा और भरत एक साथ नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने सोचा कि क्या वे फिर से साथ हैं?

ईशा और भरत एक साथ पूजा करते नजर आए। यहां दोनों ने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी 29 जून 2012 को हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। एक का नाम राध्या और दूसरी का नाम मिराया है। इस साल फरवरी में दोनों ने तलाक की घोषणा की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups