Uttarakhand News : धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त एसओपी बनाने के निर्देश दिए

Sun, Jun 15 , 2025, 02:50 PM

Source : Uni India

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं (Helicopter accidents) को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश दिए।
श्री धामी ने कहा कि प्रदेश में हेलीकाप्टर सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए जो हेलीकाप्टर संचालन की सभी तकनीकी एवं सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेलीकाप्टर सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटनाओं के साथ ही आज के हेलीकाप्टर दुर्घटना की भी हर पहलू की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिति प्रत्येक घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में हेलीकाप्टर सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रम्प का तीखा भाषण! दूसरे देशों की प्रवासन और जलवायु नीतियों की आलोचना की, महासभा में हडकंप
Claudia Cardinale Pass Away : इतालवी ड्रीमगर्ल क्लाउडिया कार्डिनल का निधन! 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम 
Paper Leak Incident in Uttarakhand: हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं और ये ... , प्रियंका की उत्तराखंड में पेपर लीक पर तीखी प्रतिक्रिया
Floods Wreak Havoc in Maharashtra: महाराष्ट्र के तीस जिलों में बाढ़ से तबाही! सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 2215 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
Afghan boy incident: 13 साल का लड़का 2 घंटे तक प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपा रहा, फिर जो हुआ; वो आपके होश उड़ा देगा!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups