Congress CWC Meeting: कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आजादी के बाद पटना में कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक

Wed, Sep 24 , 2025, 12:51 PM

Source : Uni India

Historic Day for Bihar Congress: कांग्रेस (Congress party) की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आजादी के बाद पहली बार आज बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम (Sadakat Ashram) में हो रही है। सदाकत आश्रम स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस की गतिविधियों का एक प्रमुख केन्द्र था और कांग्रेस कार्यसमिति की पिछली बैठक सदाकत आश्रम में 1940 में हुयी थी। बिहार कांग्रेस के लिए 24 सितंबर का यह दिन ऐतिहासिक बताया जा रहा है। 

आज दिन भर चलने वाली इस विस्तारित कार्य समिति की बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यह बैठक कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने के लिये की जा रही है।कांग्रेस पार्टी का दावा है कि यह महज एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन भी होगा, जिसके जरिए कांग्रेस खुद को बिहार की राजनीति के केंद्र में स्थापित करने की कोशिश करेगी।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 170 से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता यहां जुटे हैं। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर जो माहौल बनाया है वह 2023 में हैदराबाद में हुयी बैठक जैसा ही है और उस बैठक के बाद कांग्रेस ने तेलंगाना में चुनावी जीत दर्ज की थी। अब वही फॉर्मूला बिहार में आजमाने की तैयारी है। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कहना है "तेलंगाना की तरह बिहार में भी कांग्रेस सत्ता परिवर्तन करेगी और भाजपा की असलियत को बेनकाब करेगी."

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दावा किया कि इस बैठक ने बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। सदाकत आश्रम में लगातार कार्यकर्ता और नेता जुट रहे हैं। उनका मानना है कि शीर्ष नेताओं की मौजूदगी और इस विशाल आयोजन से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। बिहार में कांग्रेस लंबे समय से हाशिए पर रही है। गठबंधन की राजनीति में अक्सर वह दूसरे पायदान पर सिमट जाती है। पटना की इस बैठक के जरिए कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि वह खुद को निर्णायक शक्ति के रूप में पेश करेगी। 

तेलंगाना का उदाहरण पार्टी के सामने है और अब वह बिहार में उसी राह पर आगे बढ़ना चाहती है। उल्लेखनीय है बिहार विधानसभा चुनाव इस वर्ष नवंबर में होने हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है इसीलिए आज़ादी के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पटना में आयोजित की गयी है। इस बैठक से पहले श्री गांधी ने बिहार में "वोटर अधिकार यात्रा" निकाली थी वहीं बैठक के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार में चुनाव प्रचार का आग़ाज़ करेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
जहाज निर्माण, सामुद्रिक परिवहन क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी
सोनू सूद प्रतिबंधित सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने हुये पेश! इसके पहले  युवराज सिंह और अभिनेत्री आवेशी जैन से भी पूछताछ की गई
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रम्प का तीखा भाषण! दूसरे देशों की प्रवासन और जलवायु नीतियों की आलोचना की, महासभा में हडकंप
Claudia Cardinale Pass Away : इतालवी ड्रीमगर्ल क्लाउडिया कार्डिनल का निधन! 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम 
Paper Leak Incident in Uttarakhand: हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं और ये ... , प्रियंका की उत्तराखंड में पेपर लीक पर तीखी प्रतिक्रिया

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups