मोदी ने राममोहन नायडू से बात की और सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया

Thu, Jun 12 , 2025, 03:52 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) से बात कर अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना (Air India plane crash) की जानकारी ली और तत्काल जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के कार्यालय ने गुरूवार को बताया कि प्रधानमंत्री ने नायडू से बात कर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।

 नायडू ने प्रधानमंत्री को बताया कि बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए वह स्वयं अहमदाबाद जा रहे हैं। मोदी ने मंत्री को तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को कहा है। नायडू ने कहा है कि सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास से राहत और बचाव अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी। विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups