नयी दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू (Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu) ने गुरुवार को कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल (plane crash site in Ahmedabad) पर सभी आपात एजेंसियों को भेजा गया है और वह स्वयं स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। नायडू ने ‘एक्स’ पर कहा,“अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ। हम सर्वाधिक अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ और सभी विमानन और आपातकालीन एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।”
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Minister of Civil Aviation, Ram Mohan Naidu Kinjarapu, tweets, "Shocked and devastated to learn about the flight crash in Ahmedabad. We are on highest alert. I am personally monitoring the situation and have directed all aviation and emergency response agencies to take swift and… <a href="https://t.co/nLqVIMoTZB">pic.twitter.com/nLqVIMoTZB</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1933089620842979420?ref_src=twsrc%5Etfw">June 12, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
उन्होंने कहा कि बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा,“ विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ हैं।” उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 12 , 2025, 03:13 PM