अहमदाबाद: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एयर इंडिया का विमान है। बताया जा रहा है कि इसमें 242 यात्री सवार हैं। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जानकारी सामने आई है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान के दौरान हादसा हुआ है। एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस यात्री विमान में 242 यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है कि विमान अहमदाबाद के मेघानी घोड़ा कैंप इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर दमकल की टीमें पहुंच गई हैं।

An Air India plane with 242 passengers onboard has crashed in Gujarat's Ahmedabad, confirms the State Police Control Room

More details awaited pic.twitter.com/RPAYU8KfUM
— ANI (@ANI) June 12, 2025

मिली जानकारी के मुताबिक 40 लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विमान दुर्घटना में अभी तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए इस विमान दुर्घटना में कुछ जनहानि की आशंका है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 12 , 2025, 03:02 PM