पटना। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने आज 78 पाउंड का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। यादव का 78 वां जन्मदिन 10 सर्कुलर रोड स्थित श्रीमती राबड़ी देवी के आवास पर मनाया गया। इस मौके पर श्री यादव ने परिवार, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। उन्होंने सभी लोगों को अपने हाथों से केक खिलाया और बधाइयां स्वीकार की।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि हम सभी को गरीबों, शोषितों, वंचितों के बीच जाकर काम करना चाहिए और उनको गले लगाकर उनको सम्मान का भाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में गंगा-जमुना संस्कृति और भाईचारा (Ganga-Jamuna culture and brotherhood) के माहौल को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना चाहिए, सामाजिक न्याय तथा धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सजग रहना होगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य भर में गरीब, दलित टोले और मुहल्लों में एक साथ भोजन करने, पठन-पाठन सामग्री का वितरण करने के साथ वृक्षारोपण करके सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के संकल्प को दर्शाता है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी (Rabri Devi), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, पूर्व उपसभापति डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बीनू यादव,अभय सिंह ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कामरान, विधान पार्षद कारी मोहम्मद सोहैब, विधायक विनय कुमार यादव, शशि भूषण सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक श्रीमती स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 11 , 2025, 09:17 PM