Confidence: मोदी के नेतृत्व में देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है: राठौड़

Wed, Jun 11 , 2025, 06:41 PM

Source : Uni India

बीकानेर। राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ (Colonel Rajyavardhan Rathore) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में देश हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

 राठौड़ ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि हमारी सीमायें सुरक्षित हैं। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है और श्री मोदी के सब का साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास मंत्र ने देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तानी धरती पर नौ आतंकवादी शिविरों और 11 सैन्य हवाई अड्डों को तबाह करके दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है।

उन्होंने कहा कि भारत के आम जनमानस के हित एवं ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार एवं सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। श्री मोदी के सम्यक नेतृत्व में भारत सर्वसमाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी इसी सोच और दृष्टि के साथ गरीबों के मसीहा बन गये हैं। वह गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं।

श्री राठौड़ ने कांग्रेस के राज में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में विकास की बयार चली है, जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups