Ruling TMC moves privilege motion: सत्तारूढ़ टीएमसी ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव किया पेश!

Wed, Jun 11 , 2025, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता: सदन के बाहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मंगलवार को चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, शोवंदेब चटर्जी, अरूप बायोस्वास और इंद्रनील सेन ने संयुक्त रूप से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया और शाम को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को सौंप दिया। इस मुद्दे पर स्पीकर द्वारा बुधवार को अपनी राय पेश किए जाने की उम्मीद है।

विशेषाधिकार प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि अधिकारी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशंसा करने के प्रस्ताव के दौरान “पाकिस्तान की ओर से बात की थी”। अध्यक्ष ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा और सराहना करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups