तेनजिंग नोर्गे की 111 वीं जयंती पर ममता ने किया नमन! माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले दो पहले पर्वतारोहियों में से एक थे 

Thu, May 29 , 2025, 12:22 PM

Source : Uni India

Tenzing Norgay's 111th birth anniversary : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने गुरुवार को प्रसिद्ध पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे (mountaineer Tenzing Norgay) को उनकी 111वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 1953 में इसी दिन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (highest peak Mount Everest) को फतह करने की उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि को भी याद किया। नोर्गे न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8848 मीटर) पर पहुंचे थे। वह 29 मई, 1953 को वहां पहुंचने वाले दो पहले पर्वतारोहियों में से एक बने। समुद्र तल से 29,035 फुट ऊपर माउंट एवरेस्ट पृथ्वी की सबसे ऊंची चोटी है और इस शिखर पर चढ़ना अपने आप में एक उपलब्धि है।

 नोर्गे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बस गए थे और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय द्वारा स्थापित हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) के आजीवन सलाहकार रहे थे। वे एचएमआई के छात्रों को बताया करते थे कि उन्होंने अपने सातवें प्रयास में एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई की थी।

 बनर्जी ने कहा, “मैं महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं, जिनकी आज 111वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका साहस दुनिया भर के साहसी लोगों को प्रेरित करता रहता है। आज 72वां एवरेस्ट दिवस भी है, जो उनके और सर एडमंड हिलेरी द्वारा माउंट एवरेस्ट पर पहली बार ऐतिहासिक सफल चढ़ाई का सम्मान करता है। आइए हम दृढ़ संकल्प की भावना को याद करें, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups