पेयजल परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करेंः चौधरी

Fri, May 23 , 2025, 07:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

धौलपुर: राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी (Kanhaiyalal Chaudhary) ने गुरुवार को धौलपुर जिले में संचालित पेयजल परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। चौधरी ने यहां बैठक में धौलपुर जिले में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि किसी भी परियोजना की सफलता उसकी गुणवत्ता और समयबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो संवेदक टेंडर शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं या कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

बैठक में चौधरी ने कहा कि अधिकारियों को गांव-ढाणी तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय ज़मीनी हकीकतों को समझना और उन्हें योजनाओं में सम्मिलित करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण की तेज़ रफ्तार और ग्रामीण इलाकों के भविष्य में होने वाले विस्तार को देखते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं दीर्घकालिक दृष्टिकोण से बनाई जायें। वर्तमान योजनाओं में जल आपूर्ति की क्षमता को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप लचीला बनाया जाए।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने जिले में जल जीवन मिशन और अन्य पेयजल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और चुनौतियों की विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मोहन लाल मीणा और चम्बल परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुरेन्द्र शर्मा ने योजनाओं की तकनीकी प्रगति और वितरण व्यवस्था की जानकारी साझा की। इस अवसर पर बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, अधीक्षण अभियंता एच.के. अग्रवाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups