Drug Free Mandi Abhiyan: शुक्ल ने जंजैहली से ‘ड्रग फ्री मण्डी अभियान’ का किया शुभारम्भ!

Thu, May 22 , 2025, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को मण्डी जिला में ‘ड्रग फ्री मण्डी अभियान’ (Drug Free Mandi Abhiyan) काे राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, जंजैहली से हरी झण्डी दिखाई। शुक्ल ने विद्यालय परिसर में आयोजित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह पहली बार सराज क्षेत्र के दौरे पर आए हैं और इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वह नशामुक्त अभियान से जुड़े हैं और प्रदेश के सभी जिलों में नशा विरोधी अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस आन्दोलन में पंचायती राज संस्थाओं, महिला मण्डलों, मीडिया और विशेष रूप से स्कूली छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। कई परिवार समाज में बदनामी के डर से नशे की समस्या को छिपाते हैं, जिससे इसका समाधान और कठिन हो जाता है। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी सामाजिक बुराई के समूल नाश के लिए पूरे समाज का एकजुट होकर आगे आना जरूरी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अब इस सामाजिक बुराई से एकजुट होकर लड़ रहे हैं और जागरूकता फैलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शुक्ल ने इस अभियान को समर्थन देने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों द्वारा नशा विरोधी कानून को सर्वसम्मति से पारित करने के लिए भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups