जयपुर। राजस्थान के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) आगामी मानसून सत्र के मद्देनजर पोधारोपण की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर पिछली बार हमने प्रदेश में सात करोड़ पौधे (Plants ) लगाए थे और इस बार 25 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे।
श्री दिलावर ने बुधवार को उनकी अध्यक्षता में आयोजित वर्ष 2025 में सघन वृक्षारोपण (Tree plantation) करने के संबंध में समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने आने वाले समय को पर्यावरण के लिए चुनौती बताते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस बार हमने 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के माध्यम से गढ्ढे खुदवाए जाएंगे। ऐसे में एक पेड़ मां के नाम - हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण/वृक्षारोपण किया जाएगा।
उन्होंन कहा कि यदि मन बनाओगे तो हर काम संभव है। इस बार भी कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की पूरी तरह पालना हो। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर पौधे लगाने है। उन्होंने कहा कि तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाना है। पर्यावरणविदों के अनुसार एक व्यक्ति के करीब 420 पौधे होने चाहिए जबकि प्रदेश में यह अनुपात महज 28 पौधों का ही है। एक जुलाई से पौधारोपण/वृक्षारोपण अभियान शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जगह की कमी नहीं है। उन्होंने पौधारोपण/वृक्षारोपण के लिया स्थान चिंहित करने के निर्देश दिया। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर सभी राजकीय परिसरों, श्मशान, कब्रिस्तान, खेल मैदान , विद्यालय, ओरण क्षेत्र, चारागाह क्षेत्र, स्टेट राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि सभी जगह पौधारोपण/वृक्षारोपण करना है। उन्होंने कहा की इन स्थानों पर इतने पेड़ लगाये जाए कि 4 वर्ष बाद इन स्थानों पर एक अलग प्रकार का खुशनुमा माहौल और सघन पोधारोपण हो जाए ताकि यह सभी स्थल एक रमणीय स्थल बन सके । उन्होंने कहा कि पौधों के चयन में स्थानीय जलवायु एवं मिट्टी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण/वृक्षारोपण किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ने अभियान की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 21 , 2025, 08:55 PM