नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि आतंकवाद के कारण किसी एक की भी जान गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है इसलिए आतंकवाद हमारे लिए अब केवल वार्ता का विषय नहीं रह गया है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज यहां तिरंगा यात्र (Tiranga Yatra) को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंथ आगे रहा है और आज यह तिरंगा यात्रा यही संदेश लेकर आया है कि देश का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है और वह देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के आदेश पर एक एक व्यक्ति सरहद पर खड़ा होने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना आवश्यक है कि भारत एकजुट और एकमत है। आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति की जान आतंकवाद की वजह से यह हमारी सरकार मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। यह भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 21 , 2025, 07:09 PM