जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने यहां मंगलवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल का दौरा कर भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के बाद पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में घायल मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
डॉ. सिंह जम्मू जीएमसी के प्रचार्य डॉ. आशुतोष गुप्ता (Dr Ashutosh Gupta) के साथ उन विभिन्न वार्डों में गए जहां घायलों को भर्ती कराया गया है। वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती दो गंभीर रूप से घायल मरीजों को भी देखने गए। बाद में मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान डॉ. सिंह ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ सहित मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की उनकी त्वरित और समर्पित सेवा के लिए सराहना की। उन्होने कहा कि इन लोगो की सेवाओ के कारण ही यह संभव हो पाया कि पाकिस्तानी हमले में घायल हुए एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।
उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उन्नत सुविधाओं की भी सराहना की जिसके परिणामस्वरूप एक भी मरीज को जम्मू से बाहर किसी अन्य अस्पताल में रेफर नहीं करना पड़ा। खुद एक चिकित्सा पेशे से जुड़े रह चुके डॉ. सिंह ने कहा कि जीएमसी में भर्ती सभी मरीज बहुत संतोषजनक ढंग से ठीक हो रहे हैं और वे जल्द ही छुट्टी मिलने की स्थिति में भी हैं। उन्होंने कहा कि वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती एक मरीज के बारे में चिंतित थे। उसे कूल्हे की चोट के कारण सर्जरी के लिए गया था। दुर्भाग्यवश फैट एम्बोलिज्म के कारण उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि उसे हर तरह से बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
बाद में प्राचार्य और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने डॉ. सिंह को हाल के वर्षों में विकसित की गई विभिन्न नई सुविधाओं के बारे में बताया। डा सिंह ने इस दौरान कहा कि उन्हें यह सब देखकर विशेष रूप से गर्व महसूस हुआ क्योंकि वह स्वयं कई दशकों से इस संस्थान का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान डॉ. सिंह ने नर्सिंग स्टाफ के कई सदस्यो से मिल अपनी पुरानी यादो को ताजा किया। उनमें से कई उनके प्रशिक्षु और जूनियर मेडिकल स्टाफ रहे हैं ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 13 , 2025, 07:53 PM