Raipur Fire : रायपुर में आग में जलने से दो श्रमिकों की मौत

Mon, May 12 , 2025, 10:35 AM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी (Capital) रायपुर (Raipur) में खाना बनाने समय कंटेनर में आग (Fire) लगने से 02 श्रमिकों की जिंदा जलने (Burning) से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसरा पीड़ित अभनपुर में चल रही भारत माला परियोजना में काम कर रहे थे और रविवार शाम 07 बजे खाना बनाने समय कंटेनर में आग लग गयी, जिसकी चपेट में तीन श्रमिक आ गए। एक श्रमिक बच निकलने में काम रहा। आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया और जैसे तैसे वहां से अपना सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लेता रहा। इस दौरान उसे दूसरे श्रमिकों की मदद मिल गई।

ये भी पढ़े :- Brahmos Missile : पाकिस्तान के हौसले पस्त करने वाली एक ब्रह्मोस मिसाइल की कीमत कितने करोड़ रुपये है?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परियोजना में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं। नवा रायपुर अतिरिक्त पुलि अधीक्षक (एडिशनल एसपी) विवेक शुक्ला ने बताया कि, दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups