Arvind Kejriwal : हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व : केजरीवाल

Wed, May 07 , 2025, 10:31 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) (Aam Aadmi Party (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय सैन्य बलों की ओर से आतकवादियों (terrorists) के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है।
श्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं-आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।” (Jai Hind,)
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, “जय हिंद की सेना। (jai hind ki army) ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई। आतंकवाद (Terrorism) के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।”
आप नेता संजय सिंह ने कहा, “जय हिन्द, जय हिन्द की सेना। भारतीय सेना पर गर्व है 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। भारत माता की जय।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups