मुंबई । गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस को 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रायन रिकलटन (दो) और रोहित शर्मा (सात) के विकेट 26 के स्कोर तक गवां दिये। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने पारी को संभाला और जूझारू पारी खेलते हुए तीसरे विकेट के लिये 71 जोड़े। 11वें ओवर में साई किशोर ने सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में (35) रन को आउटकर इस साझेदारी को अंत किया।
12वें ओवर में राशिद खान (Rashid Khan) ने विल जैक्स को आउटकर मुंबई को चौथा झटका दिया। विल जैक्स ने 35 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (53) रनों की पारी खेली। इसके बाद मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आये। हार्दिक पंड्या (एक), तिलक वर्मा (सात) और नमन धीर (सात) रन बनाकर आउट हुये। कॉर्बिन बॉश 20वें ओवर में रनआउट हुये। कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए (27) रन बनाये। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर ने दो विकेट लिये। अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 06 , 2025, 09:48 PM