मंदसौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Dr Mohan Yadav) आज मंदसौर के सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम 'एग्री-हॉर्टी एक्सपो-2025 (Agri-Horti Expo-2025')' में शामिल होंगे। इस आयोजन में कृषि-उद्यानिकी में नवाचार और उद्यमिता का संगम होगा, जिसमें प्रदेश भर से आए कृषक, उद्यमी और निर्यातक सम्मिलित होंगे। समागम में नवीनतम तकनीकों पर किसानों और उद्यमियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।
समागम में प्राकृतिक और जैविक खेती (natural and organic farming) का लाइव प्रदर्शन किया जायेगा। इसके साथ ही उत्पादन के साथ निर्यात, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर संवाद होगा। एग्री-हॉर्टी एक्सपो-2025 (Agri-Horti Expo-2025) में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी एमएसएमई, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन और एमपी एग्रो सहित राज्य सरकार के कई अन्य विभागों की सहभागिता होगी।
समागम में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और ऑन-द-स्पॉट पंजीयन की सुविधा मिलेगी। नवाचारों पर केंद्रित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कृषि-उद्यानिकी विभाग से संबंधित योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण और निवेशकों से सीधी चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही 15 विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। सीतामऊ कृषि उद्योग समागम में राज्य स्तरीय 80 स्टॉल लगाये जायेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 03 , 2025, 02:07 PM