Death due to boat capsize : डल झील में शिकारा पलटने के बाद लापता युवक का शव बरामद

Sat, May 03 , 2025, 01:09 PM

Source : Uni India

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध डल झील (Jammu and Kashmir's world famous Dal Lake) में शिकारा पलटने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के कारण नाव पलट (Death due to boat capsize) गई। नाव में सवार दो लोगों में से एक को बचा लिया गया जबकि एक डूब गया, जिसका आज सुबह शव मिला। मृतक की पहचान रैनावारी के जोगी लंकर निवासी रौफीक अहमद चोपन के रूप में की गयी है।

घटना के तुरंत बाद ही दूसरे व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि चोपन लापता हो गया। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया, जिसमें राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें और स्थानीय स्वयंसेवक झील में खोजबीन कर रहे थे। रात भर तलाश अभियान को रोक दिया गया और शनिवार सुबह फिर से शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नेहरू पार्क स्थित एसडीआरएफ के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के कर्मियों ने डक पार्क के पास पानी से चोपन का शव बरामद किया। यह घटना शुक्रवार शाम को श्रीनगर में आंधी-तूफान के कारण हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बुनियादी ढांचों को काफी नुकसान हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups