भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh's capital Bhopal) में पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बने हुए कथित लव जिहाद (love jihad) के खिलाफ जहां एक ओर समूचे शहर में महिलाएं सड़कों पर उतरीं, वहीं मुख्य आरोपी फरहान ने पुलिस हिरासत में पुलिसकर्मियों से पिस्तौल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लग गई। कल देर रात के इस घटनाक्रम के बाद आरोपी फरहान को गोली लगने के कारण स्थानीय हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस का एक दल मुख्य आरोपी फरहान को अन्य आरोपियों की तलाश और अपराध की पूछताछ के संबंध में कल रात एक वाहन में ले जा रहा था। तभी उसने लघुशंका जाने के लिए कहा, इसलिए उसे वाहन से नीचे उतारा गया। उसके साथ एक पुलिस कर्मचारी विजय भी नीचे उतरा। इसी बीच फरहान ने विजय की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और इसी झूमाझटकी में गोली चल गयी, जो फरहान के पैर में लगी।
उन्होंने कहा कि फरहान को इलाज के लिए यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस कर्मचारी विजय के कपड़े फट गए और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के सिलसिले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले कल शाम राजधानी के लगभग दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर महिलाएं और लड़कियां 'सकल हिंदू समाज' के बैनर तले सड़कों पर उतरीं और लव जिहाद के इस सनसनीखेज मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में मांग की गयी है कि “टीआईटी” कॉलेज लव जिहाद कांड के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
राजधानी के एक निजी संस्थान की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, उनके वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने संबंधी मामले का खुलासा हाल में हुआ है। पांच छात्राओं की ओर से अशोका गार्डन, ऐशबाग और बाग सेवनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। इन घटनाओं के सिलसिले में फरहान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 03 , 2025, 11:59 AM